Raniganj श्री गुरु तेग़ बहादुर जी महाराज का 346वाँ शहीदी दिवस मनाया
बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज – श्री गुरु तेग़ बहादुर जी महाराज का 346वाँ शहीदी दिवस रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रविवार को शिशु बागान मैदान में मनाया गया। अमृतसर दरबार साहिब से आए कीर्तन रागी भाई जतिंदर सिंह एवं भाई सरबजीत सिंह ने गुरु की वाणी कीर्तन के माध्यम से संगतो को सुनाकर निहाल किया। लखनऊ से आए कथावाचक बलजिंदर पाल सिंह ने गुरमत विचार प्रस्तुत किए । एवं कहां की विश्व इतिहास में धर्म, मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में श्री गुरु तेग बहादुर जी का स्थान अद्वितीय है। इस्लाम कबूल न करने पर मुगल बादशाह औरंगजेब ने दिल्ली के चांदनी चौक पर उनका सिर कलम करवा दिया था। इस दिन उनकी शहादत को याद करके हमें जुल्म और अन्याय का डटकर मुकाबला करने की प्रेरणा मिलती है।














गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह बग्गा एवं महासचिव सरदार रविंद्र सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर को ‘धर्म की चादर भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने मानवता को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। श्री गुरू तेग बहादुर जी ऐसे साहसी योद्धा थे, जिन्होंने न सिर्फ सिक्खी का परचम ऊंचा किया, बल्कि अपने सर्वोच्च बलिदान से हिंदू धर्म की भी हिफाजत की। इस संसार को पून: ऐसे बलिदानियों की आवश्यकता है जिनसे प्रेरणा मिलती है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार सुरेंद्र सिंह, मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी हरजीत सिंह वाधवा, , बलजीत सिंह बग्गा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

शहादत दिवस के अवसर पर शिशु भवन मैदान में सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया सिख वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सुरजीत सिंह मक्कड़, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह संधू, महासचिव तरसेम सिंह, निरसा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार मंजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। टीएमसी माइनरोटी सेल की तरफ से जलपान का व्यवस्था की गई थी। दिलराज कौर हनी ने भी गुरु की वाणी कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

