Barakar फाड़ी प्रभारी राजशेखर मुखर्जी ने लिया दायित्व
बंगाल मिरर, संजीव यादव, बराकर । बुधवार को बराकर फाड़ी प्रभारी राजशेखर मुखोपाध्याय ने बराकर फाड़ी का चार्ज लिया बराकर फाड़ी इंचार्ज शीतल नाग का स्थानांतरण आई सी ए जॉन टॉप में होने के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फाड़ी ओसी इंचार्ज के रूप में राजषेखर मुखोपाध्याय ने पदभार लिया । इस से पहले श्री मुखोपाध्याय डी डी एडीपीसी में थे














बराकर फाड़ी पहुचते ही नए फाड़ी प्रभारी का स्वागत फाड़ी के एस आई ए एस आई ,हवलदार , सीपीवीएफ के जवानों ने फूलो का बुके देकर किया । श्री मुखोपाध्याय फाड़ी आते ही फाड़ी के अंदर स्थापित माँ काली और माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशिर्वाद लेकर चार्ज लिया ।इस मौके पर नए श्री मुखोपाध्याय ने कहा कि बराकर फाड़ी बंगाल झराखण्ड की सीमा आती है जो काफी सेंसेटिव इलाका है यह काफी महत्वपूर्ण फाड़ी है। यहा पर बड़े बड़े बिजनसमेन रहते है जिसकी सुरक्षा का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है श्री मुखोपाध्याय ने कहा पुलिस आम जनता की सहयोग के लिए हमेशा ततपर रहेगी ।

