वार्ड 18 में मातृशक्ति सम्मान, 3000 महिलाओं को भेंट की गई साड़ी
बंगाल मिरर, सीतारामपुर : दुर्गा पूजा के अवसर पर सीतारामपुर के वार्ड नंबर 18 में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद अमित तुलस्यान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 3000 महिलाओं को नई साड़ी भेंट कर शारदीय शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल देखने को मिला।











इस अवसर पर पूर्व पार्षद अमित तुलस्यान ने कहा कि वार्ड की माताएं-बहनें उनकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है और उनकी कोशिश है कि वार्ड की हर महिला त्योहार की खुशियों में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान से ही समाज का विकास संभव है।


इस पहल में भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद बप्पा आचार्य ने सहयोग किया। कार्यक्रम में नियामतपुर फाड़ी प्रभारी उत्पल घोषाल सहित वार्ड के कई कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। साड़ी पाकर महिलाओं ने पार्षद अमित तुलस्यान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से दुर्गा पूजा की खुशियां और बढ़ जाती हैं।

