ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP बार मिल में भीषण हादसा, ठेका श्रमिक का पैर का पंजा कटा

बर्नपुर ISP के क्रेन से सरिया का बंडल गिरने से हुआ हादसा, गंभीर हालत में दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल रेफर

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर, 15 अक्टूबर: सेल के इस्को स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर के बार मिल में गुरुवार को क्रेन से सरिया का बंडल गिरने से एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में श्रमिक के बाएं पैर का पंजा जूते समेत कटकर अलग हो गया। घायल की पहचान आजम खान के रूप में हुई है। वह पायल इंटरप्राइजेज के अधीन मैकेनिकल विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बार मिल में कॉलम नंबर P-19 के सामने पुलपिट के पास क्रेन की मदद से सरिया का बंडल उठाया जा रहा था। इसी दौरान बंडल क्रेन से फिसलकर नीचे गिर गया और वहां से गुजर रहे आजम खान उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनका बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।घटना के बाद घायल श्रमिक को तत्काल प्लांट के हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें ईएसआई अस्पताल, आसनसोल ले जाया गया। चिकित्सकों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारी सक्रिय हुए और घायल श्रमिक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके साथ दुर्गापुर पहुंचे। यूनियन की ओर से प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है।बीएमएस के महासचिव संजीत बनर्जी ने घटना पर चिंता जताई। वहीं, ठेकेदार यूनियन के महासचिव संजीत प्रसाद ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

यूनियन ने प्रबंधन से घायल श्रमिक के इलाज की समुचित व्यवस्था करने, उनके परिवार को आवश्यक सहायता देने, नियमानुसार वैधानिक लाभ और उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही दुर्घटना की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया है।बीएमएस ने कहा कि ठेका श्रमिक भी प्लांट के उत्पादन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *