अवैध बालू कारोबार के खिलाफ नागरिकों ने खोला मोर्चा
बंगाल मिरर, एस सिंह: ओवरलोड बालू डंपर की चपेट में आने से दो युवा टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। एक ओर जहां टीएमसी और भाजपा द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है। वहीं आम नागरिकों ने भी अवैध बालू कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बर्नपुर में बर्नपुर नागरिक सचेतनता मंच का गठन किया गया है । इस मंच द्वारा अवैध बालू कारोबार के खिलाफ आन्दोलन का आह्वान भी किया गया है।









मंच द्वारा सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे अभियान में लिखा गया है कि अवैध बालू कारोबारियों के खिला गरज उठें, बहुत दिनों से चल रहे अवैध बालू कारोबार के कारण इस तस्करी के कारण हमलोगों दो नागरिक विदेश और बिट्टू की जान चली गई। आनेवाले समय में और भी परिवार इन बालू माफियाओं के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अब चुप रहने वक्त नहीं है, यह बालू लूट अविलंब बंद हो, ताकि कोई और अपने प्रियजन को न खोये।बर्नपुर पेट्रोल पंप से नौ नवंबर को प्रतिवाद जुलूस निकाला जायेगा।




- “দূষণ কমানো নয়, জিরো করতে হবে ” বার্নপুরে পরিবেশ রক্ষায় কড়া বার্তা অগ্নিমিত্রা পালের

- कानून धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि संविधान के आधार पर बने: प्रशांत

- Asansol Bus Strike : रेलवे स्टेशन पर बस ठहराव को लेकर विवाद, विधायक से मिले बस मालिक एवं परिवहन कर्मी

- पूजा से ठीक पहले सौ से अधिक महिलाओं की जमा पूंजी लेकर फरार! दुर्गापुर में धोखाधड़ी का आरोप

- পুজোর মুখে শতাধিক মহিলার জমানো টাকা নিয়ে উধাও! দুর্গাপুরে প্রতারণার অভিযোগ


