Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
Bihar-Up-Jharkhandधर्म-अध्यात्म

Koderma : श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का सप्तम आयोजन धूम-धाम के साथ सम्पन्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भेजा शुभकामना संदेश

कोडरमा (संवाददाता):झारखंड के कोडरमा शहर के श्री श्याम पथ श्री श्याम मंदिर पोद्दार निवास के प्रांगण में श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का सप्तम आयोजन रविवार देर शाम को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन हुआ। श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 13 महीना 13 मंदिर 13 दिन बाबा श्याम के नाम का आयोजन पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पधारे श्याम बाल मंडल के सैकड़ों श्याम भक्तो के द्वारा किया गया।
इस दौरान सुगंधित फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार कर मंदिर परिसर को आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था जो भक्तों के बीच आकर्षण का केन्द्र था।


अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के भव्य आयोजन के बारे में अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के सद्स्य सुमित सुल्तानिया व गोपाल अग्रवाल ने संयुक्त रुप से बताया कि श्री श्याम अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 13 महीना 13 मंदिर 13 दिन बाबा श्याम के नाम का गुणगान हम सभी श्याम प्रेमी मिलकर भारतवर्ष के अलग-अलग श्री श्याम मंदिरों के साथ ही विदेश के श्याम मंदिर में जा कर बाबा श्याम का गुणगान किया जायेगा। बाबा श्याम की किरपा से श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का सप्तम कीर्तन धूम-धाम के साथ संपन्न हुआ।

सुमित सुल्तानिया ने कहा कि श्री श्याम अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के आयोजन को लेकर राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्र के माध्यम से शुभकामना संदेश देते हुए हर्ष व्यक्त किया और खाटू वाले श्याम बाबा के प्रति गहरी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि कीर्तन करने से श्रद्धालुओं में अध्यात्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संचार होता है।


श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के सदस्यों व हेमू घेड़ियां ने श्री श्याम मंदिर पोद्दार निवास के आयुष पोद्दार, कैलाश पोद्दार, मनोज पोद्दार, मनीष पोद्दार को सम्मानित कर विशेष आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार,छप्पन भोग,पान भोग,सवामणी, भंडारा किया गया। इस अवसर पर
भजन गायक रोहित खाटूवाला ने गणेश वंदना गा कर कीर्तन प्रारम्भ किया। कोडरमा के भजन गायक गिरधारी सोमणी व रवि दायमा ने “शाम सवेरे श्याम मैं तुझको याद करूं बैठ के तेरे चरणों में फरियाद करू” विशाल मवांडिया “गरीबों के दाता हो तुम जो मुरारी मेरी पर नैया लगानी पड़ेगी” सुभाष भोजगडिया ने “किसने सजाया खाटू वाले को बनडा बनाया खाटू वाले” अनूप चोखानी व आशीष केडिया ने “खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो” विजय गुप्ता ने “साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा” अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव सबसे प्रिय भजन गायक चिंटू अग्रवाल ने “मेरे गिरधर तेरा सहारा है मेरी नैया का तू किनारा है” अनेक भजनो की प्रस्तुति पर श्याम भक्त भाव विभोर होकर झूम उठे।


श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के जय किशन अग्रवाल उर्फ जैकी,तनुज अग्रवाल,विशाल शर्मा,अंकित अग्रवाल,रौनक अग्रवाल,विवेक जिन्दल,सुमित जालान,रोहित चौधरी, रोशन शर्मा सहित संस्था के सभी सदस्यो ने अहम भूमिका निभाई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *