Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
KULTI-BARAKAR

ट्रेन में यात्रा के दौरान क्या बरतें सावधानी आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- बरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त आसनसोल राहुल राज के दिशानिर्देश पर शनिवार को निरीक्षक प्रभारी लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व मेँ RPF सीतारामपुर ने सीतारामपुर रेलवे स्टेशन,और ट्रैन पर यात्रियों के बीच ऑपरेशन यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, महिला एबं बच्चों की सुरक्षा, ह्यूमन ट्रैफ़िक (मानब तस्करी) ट्रेसपासिंग, नशाखुरानी, यात्रियों की सामान की चोरी
से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।

चलती ट्रैन में अनावश्यक रूप से जंजीर खींच कर ट्रैन न रोकने, जहाँ-तहा रेल लाइन ना पार करने एबं बंद रेलवे गेट को ना पार करने, ट्रैन पर पत्थर न मारने और महिला बोगी मेँ पुरुष को यात्रा ना करने हेतु अपील किया, ताकि किसी के साथ कोइ अप्रिय घटना ना घटे, साथ ही यह भी बतया गया की यह एक दंडनीय अपराध हैँ, पकड़े जाने पर जुर्माना भी हो सकता हैँ, ट्रैन या रेलवे परिसर मेँ कोइ संदिग्ध ब्यक्ति या बस्तु दिखने पर तुरंत RPF के 139 हेल्पलाइन नम्बर पर सूचित करने हेतु अपील किया गया।

मोके पर उप निरीक्षक मदन पासवान, ए. के तिवारी, बंटी, सहायक उप निरीक्षक, अनिल कुमार, कांस्टेबल अलोक कुमार, के. के, मंडल टी.सी गुर्जर, सचिन शर्मा तथा अन्य जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *