Asansol : कोर्ट में चोरी, हड़कंप
300 रिकॉर्ड गायब, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 100 रिकॉर्ड बरामद किया, एक हिरासत में
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol : कोर्ट में चोरी, हड़कंप 300 रिकॉर्ड गायब, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 100 रिकॉर्ड बरामद किया, एक हिरासत में। आसनसोल सिविल कोर्ट प्रथम मुंसिफ कोर्ट में कल रात अचानक दरवाजा तोड़कर चोरी से हड़कंप मच गया। सिविल कोर्ट से करीब 300 रिकॉर्ड चोरी हो गये। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ी से रिकॉर्ड बरामद कर लिये तथा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।














प्रथम मुंसिफ कोर्ट के श्रेष्तादार सह पेशकार अरुप दास ने इससे संबंधित एफआईआर दर्ज की है। जिसमें उन्होंने बताया कि कल रात अचानक कोर्ट का दरवाजा तोड़कर अज्ञात लोग करीब 300 दस्तावेज चुराकर ले गये। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही साउथ पीपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरजा मोड़ से एक कबाड़ी के यहां से चोरी गये रिकॉर्ड बरामद कर लिये। पुलिस ने कबाड़वाले को हिरासत में लिया है।
- तिरपाल और अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने का आरोप, आसनसोल में बोरो कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन
- Annapurna Yojana का पैसा नहीं मिलने पर आसनसोल में एसडीओ कार्यालय में नाराज महिलाओं का प्रदर्शन
- ত্রিপল এবং অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না পাওয়ার অভিযোগ, আসানসোলে বোরো অফিস ঘেরাও, বিক্ষোভ
- পরপর দুদিন অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না পেয়ে আসানসোলে এসডিও অফিসে ক্ষুব্ধ মহিলাদের বিক্ষোভ
- ১ লক্ষ টাকায় শিশু কেনার অভিযোগ আসানসোলে ধৃত দম্পতি সহ ৩


