Asansol Railpar में रेलवे की नोटिस उड़ी लोगों की नींद
अतिक्रमणकारियों को 27 जनवरी तक जगह खाली करने का निर्देश
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल के रेलपार इलाके के कसाई मोहल्ला, चांदमारी क्षेत्रों के सैकड़ों दुकानदारों को रेलवे की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें 27 तारीख तक उनको रेलवे की जमीन से हटने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में उनको बताया गया है कि उनकी दुकान जिस जमीन पर हैं, वह रेलवे की है और रेलवे का कहना है कि वह अनाधिकृत रूप से वहां पर व्यवसाय कर रहे हैं। इस नोटिस के बाद वहां के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। उनकी रातों की नींद उड़ गई है।














रेलवे प्रशासन ने आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 23 सहित विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे भूमि से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने के लिए एक अभियान चलायेगा। इस दिन, रेलवे द्वारा कब्जाधारियों को खाली करने के लिए एक नोटिस दिया गया । अवैध कब्जा करने वालों को खाली करने का आदेश दिया गया है। नतीजतन, क्षेत्र के लोग परेशानी में हैं।हालांकि आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीमुल हक ने कहा कि पहले उनका पुनर्वास किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि इसके पहले भी इस अंचल में रेलवे की ओर से नोटिस दिया गया था जिसके बाद लोग आतंकित हो गए थे लेकिन उस समय कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। अब नए सिरे से रेलवे द्वारा नोटिस दिए जाने से लोगों को डर सताने लगा है कि इस ठंड में अगर उन्हें यहां से हटा दिया जाता है तो वह लोग कहां जाएंगे
- डिम-थेरेपी के जवाब में लाइसेंसी पिस्तौल रखने की चेतावनी सांसद कीर्ति आजाद की भाजपा और आरएसएस पर एक साथ हमला
- ডিম-থেরাপির পাল্টা লাইসেন্স পিস্তল রাখার হুঁশিয়ারি সাংসদ কীর্তি আজাদের বিজেপি ও আরএসএসকে একযোগে আক্রমণ
- रामपुर एमवीआई चेकपोस्ट का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे राज्य के परिवहन मंत्री अधिकारियों के साथ की बैठक
- রামপুর এমভিআই চেকপোস্ট হঠাৎ পরিদর্শনে রাজ্যের পরিবহন মন্ত্রী আধিকারিকদের সঙ্গে বৈঠক
- Tarapith Hotel Tragedy : होटल में भीषण आग, 6 की मौत, 10-15 लोग अस्पताल में भर्ती, मालिक हिरासत में






