ASANSOL

रामपुर एमवीआई चेकपोस्ट का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे राज्य के परिवहन मंत्री अधिकारियों के साथ की बैठक

*बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्याय:*आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामपुर एमवीआई चेकपोस्ट और कार्यालय का सोमवार सुबह राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने एमवीआई कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का जायजा लिया।बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि यहां बुनियादी ढांचे में कुछ कमियां हैं। अधिकारियों ने उन्हें इन कमियों के बारे में जानकारी दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर यहां सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने की योजना बनाई गई है, ताकि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न हो सके।

साथ ही कोई व्यक्ति उंगली उठाकर यह न कह सके कि यहां भ्रष्टाचार हो रहा है।उन्होंने आगे कहा कि सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को बॉडी कैमरे भी दिए जाएंगे, ताकि हर गतिविधि रिकॉर्ड में रहे।हाल ही में अवैध रूप से ट्रकों को रोककर रिश्वत लेने के आरोप में रामपुर चेकपोस्ट पर कार्यरत दो एमवीआई इंस्पेक्टरों को पहले निलंबित किया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मंत्री ने कहा कि इस घटना के बाद अधिकारी और कर्मचारी भयभीत हैं। उन्होंने उन्हें बिना किसी दबाव के काम करने के लिए कहा है। वहीं, उक्त घटना की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *