बाल विवाह और साइबर अपराध रोकने के लिए जागरूकता शिविर
*बंगाल मिरर, सार्थक कुमार दे, दुर्गापुर:* बाल विवाह, बाल उत्पीड़न, बाल सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को अंडाल थाने की पहल पर उखड़ा पीजी बालिका विद्यामंदिर में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीआई (बी) दुर्गापुर सुमन घोष, दुर्गापुर महिला थाने की ओसी रूपाली दास बनर्जी, अंडाल थाने के ओसी प्रीतम पाल और उखड़ा फांड़ी के आईसी तन्मय दे उपस्थित थे।













शिविर में कम उम्र की छात्राओं को विभिन्न प्रकार के धोखाधड़ी और अपराध के जाल से सावधान रहने की जानकारी दी गई। अभिभावकों के अनुसार, जानकारी के अभाव में कई बार लड़कियां धोखाधड़ी का शिकार हो जाती हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के शिविर बेहद महत्वपूर्ण हैं।

