Asansol : अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) : अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा। आसनसोल नगरनिगम द्वारा अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार को अपकार गार्डेन में फ्लैट की पार्किंग में अवैध रूप से बनाये गये कमरे को ध्वस्त कर दिया गया। नगरनिगम के इंजीनियिरिंग विभाग की टीम की देखरेख में सैनिटेशन विभाग के कर्मियों ने अवैध निर्माण को तोड़ डाला।









अवैध निर्माण को लेकर मिली शिकायत के बाद निगम ने मामले जांच कर आज इसे तोड़ डाला। हाल के वर्षों में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। जिसमें नगरनिगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करनेवालों में हड़कंप मच गया। कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि यह अवैध निर्माण करनेवालों के लिए मेयर बिधान उपाध्याय का कड़ा संदेश है। इसी तरह से और भी अवैध निर्माण करनेवालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह ने भी इस कार्रवाई की सराहना की। कहा कि शहर में जहां भी अवैध निर्माण हो उस पर कार्रवाई की जाये।




- Asansol वार्ड 41 में सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक कार्यालय में जन याचिका, निरीक्षण के बाद सफाई अभियान शुरू
- देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा, ‘आवाज़’ लगातार अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा: प्रो. सईदुल हक
- बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर दुस्साहसिक चोरी! नकद 4 लाख रुपये और सोने के गहने लूटे, दुर्गापुर में सनसनी
- आसनसोल में विधायक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की “अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा”
- जर्जर सड़क पर हो रहे हादसे सालानपुर में ईसीएल के डंपर रोककर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग


