Thursday, August 20, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, August 20, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ ने स्थापना दिवस पर बांटी मिठाई

बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस द्वारा जैसे प्रदेश के विभिन्न अंचलों में तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। आसनसोल शिल्पांचल में भी तृणमूल कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाया गया । वही आज द्वितीय दिन तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से जिलाध्यक्ष सिंटूभुईयां के नेतृत्व में कल्ला बायपास में आते-जाते मुसाफिरों को , ट्राफिक पुलिस, जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं अन्य आसपास के पाड़ा- मोहल्ला में मिठाई वितरण किया गया ।

टीएमसी हिन्दी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिंटूभुईयां ने कहा कि एकमात्र ममता बनर्जी की सरकार है जो सभी जाति, सभी धर्म ,सभी भाषा के लोगों के साथ सभी की उन्नति प्रगति की बात करती है। यह सत्यता उनकी विभिन्न योजनाओं में नजर आता है। तृणमूल कांग्रेस सरकार सभी जाति ,सभी धर्म के लिए एक समान कार्य करती है आज पश्चिम बंगाल के चौतरफा विकास इसी के कारण हो रहा है । मौके पर स्थानीय लोगों ने सभापति को सम्मानित किया और धन्यवाद दिया । माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी जाति, सभी भाषी एवं धर्मों को मानने वालों के लिए संगठन बनाकर एक प्लेटफार्म से अपनी समस्याओं को पार्टी के आलाकमान और हमारे मुख्यमंत्री तक पहुंच सके ऐसा मार्ग हमारे प्रदेश वासियों को उपलब्ध है ऐसी उदारता अन्य पार्टियों में नहीं देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *