Asansol में भाजपा विधायक के कार को मारी डंपर ने टक्कर
बंगाल मिरर, संजीव यादव, बराकर :: आसनसोल साउथ थाना इलाके में काली पहाड़ी मोड़ के पास कल रात कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर आई और घातक डंपर को जब्त कर लिया है। इस हादसे में वाहन में सवार विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। विधायक का आरोप है कि चालक के बयान को लेकर कुछ असंगति लग रही है उन्होंने इसमें साजिश की आशंका भी जताई है।














विधायक डा. पोद्दार ने बताया कि वह दुर्गापुर में सांगठनिक बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी कालीपहाड़ी के निकट एक डंपर ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। उनका आरोप है कि धक्का मारनेवाले वाहन के चालक ने शराब पी रखी थी।
- SAIL-ISP बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 3 माह में चुनाव कराने का दिया आदेश
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने


