ASANSOL

आसनसोल में जिला भाजपा की पहल पर “विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस मनाया गया

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः*आसनसोल के रवींद्र भवन में शुक्रवार को भाजपा के आसनसोल संगठनात्मक जिले की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर एक चर्चा सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार और भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने किया।

इस दौरान आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय सहित कई विधायक, भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में 15 अगस्त 1947 से पहले देश के विभाजन के कारण उत्पन्न भयावह परिस्थितियों और उस विभीषिका के दौर से गुजरने के बाद देश को मिली स्वतंत्रता के विषय पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *