सालानपुर के ब्रिज पर दो कोयला लदे डंपरों की टक्कर चालक और खलासी घायल
*बंगाल मिरर, सालानपुर, राजा बंदोपाध्यायः*आसनसोल के सालानपुर थाना क्षेत्र के 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के धनबाद जाने वाले लेन में एथोड़ा ब्रिज पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हुई।कोयला लदे एक डंपर ने नियंत्रण खोकर आगे चल रहे एक अन्य कोयला लदे डंपर के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पीछे वाले डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक तथा खलासी केबिन में फंस गए।दुर्घटना के बाद खलासी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया।














इसके बाद स्थानीय लोगों, सालानपुर थाना पुलिस, कुल्टी ट्रैफिक गार्ड और राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।काफी देर की कोशिश के बाद केबिन में फंसे चालक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें भी एंबुलेंस से इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया।सालानपुर थाना पुलिस, कुल्टी ट्रैफिक गार्ड और राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ यातायात को नियंत्रित किया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।






