Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

ट्रेनों के टॉयलेट की साफ सफाई पर विशेष जोर : एडीआरएम

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि हम लोग भी दूरदराज से ट्रेन जो भी आसनसोल स्टेशन में प्रवेश करती है उस ट्रेन की टॉयलेट की साफ सफाई पर विशेष नजर रखी जाएगी कई बार यात्रियों से काफी शिकायतें आ गई है की ट्रेन की टॉयलेट साफ-सफाई संपूर्ण रूप से ट्रेन पर नहीं हो रहा है जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

श्री मीणा ने यह भी कहा कि ट्रेन की टॉयलेट संपूर्ण रूप से सफाई हुई है कि नहीं इसके लिए सुपरवाइजर को मॉनिटरिंग करने का भी उन्हें निर्देश दिया उसके साथ साथ जो भी ट्रेन कोचिंग कॉन्प्लेक्स जहां ट्रेन की सफाई होती है वहां भी उन्होंने खास निर्देश दिया है कि ट्रेन की टॉयलेट की अच्छी सफाई कर कर ट्रेन आसनसोल स्टेशन पर लाएं ट्रेन की टॉयलेट की साफ-सफाई संपूर्ण रुप से नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *