बेटी की तलाश में उत्तर प्रदेश से रानीगंज पहुंचा पिता, पुलिस से गुहार
बंगाल मिरर,रानीगंज : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से रहस्यमय ढंग से लापता बेटी की तलाश में उसका पिता रानीगंज पहुंचा। गुरुवार को पीड़ित व्यक्ति ने रानीगंज थाने में पहुंचकर पुलिस से अपनी बेटी को सकुशल बरामद करने के लिए गुहार लगाई। उसकी बेटी के लापता हुए लगभग एक महीने से ज्यादा बीत चुके हैं। लेकिन अभी वह कहां और किस हाल में है उसका कुछ भी अता पता नहीं चल सका है। फिरोजाबाद जिले के नगला बिलोतिया के असुवा इलाके के रहने वाले राजबहादुर का कहना है कि एक युवक गत 2 जनवरी को उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था।













उन्हीं के गांव का रहने वाला भोला नामक युवक उनकी बेटी को लेकर भागा हैं और उसे भगाने में भोला की माँ की भी संलिप्तता हैं। बेटी के लापता होने की शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस से की थी। तब से वह बेटी की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। इस बीच मोबाइल लोकेशन के जरिए वह अपनी बेटी के तलाश के लिए रानीगंज पहुंचे। जहां उन्होंने रानीगंज थाने में जाकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बेटी की गुमशुदगी के बारे में जानकारी दी। राजबहादुर ने अपनी बेटी की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि पुलिस उनकी बेटी को सकुशल बरामद करें।
- Howrah – Bardhaman चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी लाइन परियोजना ट्रेन देरी को खत्म करने और माल ढुलाई यातायात को बढ़ावा देने के लिए तैयार
- BMS की ओर से आईएसपी के सभी प्रमुख गेटों पर श्रमिकों एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम
- कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार का रामनगर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत
- আসানসোলের স্কুলে বিশ্ব পরিবেশ দিবস পালন ” একটি গাছ মায়ের নামে” শীর্ষক পোস্টার লেখা, প্রবন্ধ ও স্লোগান প্রতিযোগিতা
- দুর্গাপুরে ধৃত তৃণমূল নেতাকে ঘিরে বিক্ষোভ, ” চোর চোর ” স্লোগান তদন্তের স্বার্থে বাড়ি ও অফিসে নিয়ে গেলো পুলিশ


