Asansol में अतिक्रमण पर चला निगम का हथौड़ा, तोड़ी गई दुकानें
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) Asansol में अतिक्रमण पर चला निगम का हथौड़ा, तोड़ी गई दुकानें। आसनसोल नगरनिगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ विवेकानंद सरणी इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव, विधि सलाहकार सुदीप्त घटक आदि के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने एचएलजी मोड़ से डीएम कार्यालय तक सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया।









गौरतलब है कि आसनसोल नगरनिगम द्वारा शहर में जीटी रोड के किनारे अवैध रूप से कब्जा करने वालों को नोटिस देने दी गई थी। मेयर बिधान उपाध्याय के निर्देश पर निगम के कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगम टीम ने इसकी शुरूआत बीएनआर मोड़ से की थी। जीटी रोड और विवेकानंद सरणी के किनारे अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया गया। इस नोटिस में कहा गया था कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गये निर्माण को तीन दिन के अंदर हटा लें, अन्यथा नगरनिगम द्वारा कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।




इस अभियान के बाद टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह जीतू ने ही सवाल उठाते हुए कहा कि यह अभियान सभी जगह चलेगा या सिर्फ दिखावे के लिए होगा। शहर में लोगों को चलने के लिए फुटपाथ पर जगह नहीं है। जीटी रोड के दोनों किनारे कब्जा है। मुर्गासाल, उषाग्राम, रामबंधु इलाके में निगम की जमीन पर कब्जा कर दुकान, गोदाम चल रहा है। जिससे निगम को कोई टैक्स नहीं मिल रहा है। उस पर भी कार्रवाई की जरूरत है।
- আন্তর্জাতিক যোগা মঞ্চে উজ্জ্বল অন্ডালের চার কন্যা
- सर्कस के तंबू में कर्मी का फंदे से लटका शव बरामद, उखड़ा में सनसनी
- সার্কাস তাঁবুতে কর্মীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, উখড়ায় চাঞ্চল্য
- Swachh Vayu Sarvekshan 2026 : Asansol 32 वें स्थान पर फिसला, हावड़ा – कोलकाता की बुरी हालत
- कुल्टी के रेड लाइट इलाके में लूट की घटना पुलिस के जाल में दो युवक


