Coal Smuggling Case : लाला घनिष्ठ रत्नेश वर्मा की जमानत अर्जी नहीं दी
बंगाल मिरर, एस सिंह ( क्राइम रिपोर्टर ) आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) कोयला तस्करी मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गये लाला घनिष्ठ रत्नेश वर्मा की 13 दिन की सीबीआई हिरासत आज खत्म हो ने पर आज फिर से सीबीआई कोर्ट लाया गया ।पिछले महीने की 31 तारीख को रत्नेश वर्मा ने आसनसोल सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उस दिन सीबीआई कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। अगले दिन यानी 1 फरवरी को जब उन्हें दोबारा सीबीआई कोर्ट लाया गया तो रत्नेश वर्मा को 13 दिन की सीबीआई हिरासत में रखने का आदेश दिया गया । आज उनके वकील ने जमानत की अर्जी दाखिल नहीं की ।











उनके वकील ने कहा कि आज जज ने सीबीआई की अर्जी मंजूर कर ली और उनको 14 जिलों की जेल हिरासत में भेज दिया इसके साथ है सीबीआई द्वारा जेल में रखने से पूछताछ की अर्जी भी कोर्ट ने मंजूर कर ली उन्होंने बताया कि आज उनकी तरफ से रत्नेश की जमानत की अर्जी नहीं डाली गई थी और यही वजह है कि आज सीबीआई द्वारा भी कोई नया सा प्रमाण पेश नहीं किया गया। गौरतलब है कि रत्नेश को कोयला तस्करी के सरगना लाला का करीबी माना जाता है। रत्नेश कोयला की ट्रांसपोर्टिग के साथ ही कई प्रभावशाली लोगों तक काली कमाई का हिस्सा पहुंचाता था।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

