Asansol : निर्माणाधीन कारखाने में हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत धेमोमेन के निकट सतैसा में बुधवार को बंद पड़े आसनसोल सीमेंट कारखाने में फिर से काम शुरू करने की प्रक्रिया चल रही थी तभी स्थानीय लोगों ने आकर काम को रुकवाया आरोप लगाया कि यहां बाहरी लोगों को लाकर काम कराया जा रहा है। यहां स्थानीय लोगों को काम पर रखना होगा । स्थानीय पार्षद संजय नोनिया और पूर्व पार्षद रोहित नोनिया ने लोगों का समर्थन किया।














जिसके बाद इस विषय पर आसनसोल सीमेंट फैक्ट्री के मालिक पवन गुटगुटिया ने कहा कि दुर्गापुर में उन्होंने सीएम से रास्ता के लिए अनुरोध किया था। सीएम ने उस अनुरोध को मानकर रास्ता बनवाया। इसके बाद वह वहां नया कारखाना खोलने जा रहे हैं। लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने काम बंद करा दिया। काम कर रहे लोगों को धमकाकर भगा दिया। वहां खाली जमीन को बाउंड्रीवाल करने में बाधा दिया जा रहा है।
दूसरी तरफ तृणमूल काउंसिलर संजय नोनिया ने कहा कि बाहर से लोगों को लाकर काम करवाया जा रहा था जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है हम लोगों के ऊपर जो आरोप है सरासर गलत है हम लोग कारखाना खोलने के पक्ष में है लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार देना होगा।
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


