Asansol : सृष्टिनगर सोसाइटी में होलिका दहन एवं होली का धमाल
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल के सृष्टि नगर सोसाइटी के बरसाने में सोमवार की रात्रि में होलिका दहन एवं होली के अवसर पर चंग धमाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली के साथ झूम कर होली का आनंद लिया। सर्वप्रथम मुहूर्त के अनुसार डांडा पूजन का आयोजन किया गया, उसके पश्चात संध्या समय आसपास के सभी प्रेमियों के साथ ढपधमाल का आयोजन किया गया। रात्रि के समय मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन की परंपरा भी इस बार से सृष्टि नगर के प्रांगण में मंदिर के सामने पूरे मंत्रोचार के साथ पूरी हुई। जिसमें मुख्य रूप से आसनसोल श्री श्याम मंदिर के धमाल प्रेमी उपस्थित थे ।











इस अवसर पर रंगो की होली साथी ही साथ फूलों की होली एवं स्वरुचि भोजन का आयोजन किया गया ।सभी लोग एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर एवं ठंडाई पीकर होली का आनंद ले रहे थे । श्याम मंदिर के चंग धमाल वालों की टीम ने पुराने देशी मारवाड़ी लोकगीत गाकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं महिलाओं और बच्चों ने भी इस चंग धमाल उत्सव का खूब आनंद उठाया सबों ने इस सामूहिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया महिलाएं एवं बच्चे भी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं नाच- गाकर इस उत्सव को मना रही थी श्याम मंदिर के चंग धमाल में समूह में मधुसूदन शर्मा विक्रम शर्मा अरुण पंसारी टीटू गाड़ियां सुरेश ना वाला बिट्टू मोदी रवि गुप्ता आशीष केडिया राजू केडिया सुभाष पारीक आदि उपस्थित थे।


इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी नरेश अग्रवाल शंकर शर्मा डॉ रमन राज हरि नारायण अग्रवाल सुनील लालवानी विकास गोयल विकास शर्मा रामाधार सिंह मुकेश अग्रवाल सुजीत गुप्ता विमल गुप्ता दिलीप अग्रवाल दिलीप केडिया आशीष अग्रवाल करण अग्रवाल एवं सृष्टि नगर सोसाइटी एवं आसपास रहने वाले प्रेमी जन उपस्थित थे। वहीं आयोजन कर्ताओं में दीपक अग्रवाल अरविंद मीहारिया मनोज अग्रवाल आनंद पारीक इत्यादि लोग उपस्थित थे।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


