माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि का मनायी गई
बंगाल मिरर, आसनसोल: माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर रानीशयर शीतल दास कॉलोनी के प्रांगण में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों के उपस्थिति में माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि का मनायी गई एवं रानीशहर के विभिन्न अंचल में कैंडल मार्च निकालकर साथ में उनकी तस्वीर को लेकर पथ यात्रा की गई। सावित्रीबाई फुले अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा सावित्री फुले बाई तेरा नाम रहेगा जैसे नारा लगाया गया।














कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भुइँया समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिंटू कुमार भुइँया ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले शिक्षा की देवी है। गरीब, वंचित,दलित आदिवासियों की महिलाओं को जब पढ़ने का अधिकार नहीं था तब माता सावित्रीबाई फूले ने घर- घर जाकर हर मोहल्ले में जाकर प्रथम विद्यालय गरीब महिलाओं के लिए खोला। आज एक दलित महिला भारत की राष्ट्रपति है। फूले दम्पति के परिश्रम, लगन ही हैं जो आज भारतीय महिलाएं ऊंचाइयों को छू पायी है । और इसका एकमात्र कारण माता सावित्रीबाई फुले है।
मौके पर उपस्थित गुड़िया दी, माया दी , केदार भैया ,मनु भैया, महेश भैया,घोटारू भैया एवं जिला अध्यक्ष मनु भैया गुड्डू भैया सभी उपस्थित थे।
- बर्धमान से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद से संबंध, CM थे टार्गेट ? एसटीएफ कर रही गहन जांच
- संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर घाघरबुढ़ी मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा
- Census 2027: 1 से 15 अगस्त 2026 तक होगी ऑनलाइन स्व-गणना, जानिए पूरी प्रक्रिया और नियम
- पर्यावरण संरक्षण के लिए आसनसोल में अनोखी पहल 13 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ ‘सीड बॉल’ कैंप एनजीओ की पहल की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की सराहना
- পরিবেশ রক্ষায় আসানসোলে অভিনব উদ্যোগ ১৩ স্কুলের পড়ুয়ারদের নিয়ে ” সিড বল’ ক্যাম্প এনজিওর উদ্যোগের প্রশংসায় মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল


