Asansol : Road Accident में निगम कर्मी की मौत, एक घायल
खबर पाकर देर रात ही अस्पताल पहुंचे उपमेयर वसीम उल हक
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत जीटी रोड पर कल रात एलआईसी के निकट हुए सड़क हादसे में निगम के सफाई कर्मी की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक और युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसका नाम राजा बताया जाता है। मृतक की पहचान संतोष हाड़ी के रूप में हुई। वह दिलदारनगर स्वीपर कालोनी निवासी था। खबर पाकर उपमेयर वसीम उल हक देर रात में ही जिला अस्पताल में पहुंचे थे।









सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से गोपालपुर की तरफ से आसनसोल की ओर आ रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। जहां संतोष को मृत घोषित कर दिया गया। वह निगम में अस्थायी सफाई कर्मी का कार्य करता था वह बोरो तीन इलाके में कार्यकरत था। वहीं राजा इलाजरत है।




- Senior Citizens माता-पिता की देखभाल बच्चे नहीं करते हैं तो एसडीएम से करें शिकायत
- परिवार के साथ विदेश यात्रा पर गए थे शिक्षक दुर्गापुर के घर में साहसिक चोरी, 6 लाख रुपये के आभूषण लूटे
- সপরিবারে বিদেশ ভ্রমণে শিক্ষক দুর্গাপুরের বাড়িতে দুঃসাহসিক চুরি, লুঠ ৬ লক্ষ টাকার গয়না
- आसनसोल के कॉलेज में हुए हंगामे को लेकर भाजपा विधायक नाराज ‘शिक्षण संस्थान में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं’
- আসানসোলের কলেজে গন্ডগোল নিয়ে ক্ষুব্ধ বিজেপি বিধায়ক ‘শিক্ষা প্রতিষ্ঠানে গুন্ডাগিরি বরদাস্ত নয়’

