Senior Citizens माता-पिता की देखभाल बच्चे नहीं करते हैं तो एसडीएम से करें शिकायत
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, एसडीएम कार्यालय में दी गई कानून की जानकारी



बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल महकमा शासक कार्यालय की ओर से बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों की जानकारी दी गई।










कार्यक्रम के दौरान बैनर और जागरूकता संदेशों के माध्यम से बताया गया कि यदि बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता की उचित देखभाल नहीं करते हैं, तो वरिष्ठ नागरिक एसडीएम के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कानून के तहत पात्र माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी बच्चों पर निर्धारित की गई है।
मौजूद अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे उचित कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें और किसी तरह की उपेक्षा की स्थिति में अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
कार्यक्रम में आसनसोल के एसडीएम साधन देवनाथ और डीएलएसए की सेक्रेटरी आम्रपाली चक्रवर्ती समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया।


