Asansol : CPVF ने एचएस परीक्षार्थी की संकट में की मदद
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर न्यू टाउन इलाके की रहने वाली मुनमुन बाउरी उच्च माध्यमिक परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने आसनसोल के तुलसी रानी स्कूल पहुंची। लेकिन ऐन वक्त पर उसे पता चला कि वह अपना एडमिट कार्ड घर पर ही भूल गई है। उसके सर पर तो जैसे आसमान टूट पड़ा जब उनको लगा कि आज वह अपनी परीक्षा नहीं दे पाएगी। तब सिविक वोलेंटियर काजल बाउरी उस वक्त देवदूत के रूप में सामने आया। उन्होंने तुरंत मुनमुन बाउरी को अपने साथ मोटरसाइकिल में बिठाया और न्यूटन में उनके घर लेकर गया।














वहां पर मुनमुन ने अपना एडमिट कार्ड घर से लिया और फिर परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले काजल बाउरी उसे लेकर सुरक्षित तुलसी रानी गर्ल्स स्कूल तक पहुंच गया। काजल के इस सराहनीय कार्य से आज अपनी परीक्षा दे सकी और उसका 1 साल बच गया। सभी ने काजल बाउरी के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


