Asansol : CPVF ने एचएस परीक्षार्थी की संकट में की मदद
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर न्यू टाउन इलाके की रहने वाली मुनमुन बाउरी उच्च माध्यमिक परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने आसनसोल के तुलसी रानी स्कूल पहुंची। लेकिन ऐन वक्त पर उसे पता चला कि वह अपना एडमिट कार्ड घर पर ही भूल गई है। उसके सर पर तो जैसे आसमान टूट पड़ा जब उनको लगा कि आज वह अपनी परीक्षा नहीं दे पाएगी। तब सिविक वोलेंटियर काजल बाउरी उस वक्त देवदूत के रूप में सामने आया। उन्होंने तुरंत मुनमुन बाउरी को अपने साथ मोटरसाइकिल में बिठाया और न्यूटन में उनके घर लेकर गया।









वहां पर मुनमुन ने अपना एडमिट कार्ड घर से लिया और फिर परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले काजल बाउरी उसे लेकर सुरक्षित तुलसी रानी गर्ल्स स्कूल तक पहुंच गया। काजल के इस सराहनीय कार्य से आज अपनी परीक्षा दे सकी और उसका 1 साल बच गया। सभी ने काजल बाउरी के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।




- আসানসোল পুরনিগম এলাকার ওয়ার্ড পুনর্গঠন ও সীমানা নির্ধারণ , ১১ সদস্যের কমিটি গঠন
- Asansol जर्जर सेनरेले रोड की सुधरेगी हालत, विधायक के पहल पर अड्डा की टीम का निरीक्षण
- बाल विवाह और साइबर अपराध रोकने के लिए जागरूकता शिविर
- বাল্যবিবাহ ও সাইবার অপরাধ রুখতে সচেতনতা শিবির
- अंडाल में ईसीएल की जमीन पर धंसान के साथ आग और धुआं, गांव में दहशत

