Railpar बाढ़ से बचाव के लिए 87 लाख से चारदीवारी का निर्माण
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Railpar News ) आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 28 के रेलपार जहांगीरी मोहल्ला इकबाल सेतु से जहांगीरी मोहल्ला बालू मैदान तक गारूई नदी के किनारे के लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए 87 लाख 91 हजार 207 रुपये से चार दीवारी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण को लेकर शुक्रवार को उपमेयर वसीम उल हक द्वारा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू किया गया।














मौके पर वार्ड पार्षद गुलाम सरवर ने कहा आसनसोल रेलपार जहांगीरी मोहल्ला बालू मैदान तथा इसके आस पास बरसात में गारूई नदी में पानी भर जाने से हर साल बाढ़ की नौबत आ जाती है। जिससे इन इलाके के घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। जिससे बचाव के लिए आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय को ज्ञापन दिया गया था तथा समस्या के समाधान की मांग रखी थी। उन्होंने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए तत्काल चार दीवारी निर्माण का आदेश दिया। जिसके बाद जहांगीरी मोहल्ला फजलु रहमान ब्रिज बालू मैदान से लेकर जहांगीरी मोहल्ला इकबाल सेतु तक चार दीवारी निर्माण का काम शुरू किया जा गया है। उन्होंने कहा मेयर ने लोगों की पीड़ा को समझा और उनकी समस्या का समाधान किया।
मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वसीम उल हक ने कहा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिना किसी भेदभाव, बिना जाति धर्म देखे, बिना राजनीतिक दल को देखे सभी के लिए विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को इसे समझना होगा और मुख्यमंत्री का साथ देना होगा। इस दौरान बोरो तीन के चेयरमैन उत्पल सिन्हा, वार्ड पार्षद गुलाम सरवर, वार्ड पार्षद फनसबी आलिया, पार्षद एसएम मुस्तफा, पूर्व पार्षद कविता यादव ने नारियल फोड़ा। मौके पर मोहम्मद वासिम, अरबाज हाशिम, मोहम्मद फिरोज ,मोहम्मद जावेद ,संजय साहा, मोहम्मद कल्लू, सौकत युसुफी आदि उपस्थित थे।
- আসানসোলের রেলপারে চাঞ্চল্য তৃনমুল কংগ্রেস ঘনিষ্ঠ ব্যবসায়ী দুই ভাইয়ের একাধিক ঠিকানায় পুলিশের হানা
- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा? आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय और दुर्गापुर नगर निगम में पुलिस की छापेमारी, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
- জন্ম-মৃত্যু শংসাপত্রে জালিয়াতি ? আসানসোল পুরনিগমের কুলটি বোরো অফিস ও দুর্গাপুর নগর নিগমে পুলিশের হানা সরব মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল
- कुल्टी में सनसनी तिरपाल लगाकर शटर तोड़ ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
- চাঞ্চল্য কুলটিতে ত্রিপল টাঙিয়ে শাটার ভেঙে গয়নার দোকানে লুট, উধাও সিসিটিভির হার্ডডিস্ক, তদন্তে পুলিশ


