कोलकाता में 29 को युवा समावेश में आसनसोल होगी ऐतिहासिक भागीदारी : अभिजीत
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद अभिषेक बनर्जी के आह्वान पर 29 मार्च को कोलकाता में होनेवाली युवा समावेश को लेकर सोमवार को आसनसोल उषाग्राम में बैठक की गई। मौके पर आसनसोल उत्तर ब्लाक युवा अध्यक्ष पिन्टू कर्मकार ने कहा युवा समावेश में भाग लेने के लिए जनसंपर्क से युवाओं को जोड़ें। साथ ही बड़ी संख्या में युवा की उपस्थित सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मां, माटी, मानुष की सरकार ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी का हाथ मजबूत करने के लिए सभी लोग एक साथ मिलकर चलें।














आसनसोल नगर निगम के उपमेयर सह आइएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक, ब्लाक अध्यक्ष सह एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी राकेट का स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा देश की बागडोर संभालने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक कार्यों में युवाओं के बिना समाज, देश का विकास संभव नहीं है। अभिजीत ने युवाओं से आह्वान किया कि समावेश में अधिक संख्या में युवावर्ग भाग लें। मौके पर उदय राय, शाहिद परवेज, भानू बोस आदि मौजूद थे।
- মদ্যপ অবস্থায় থাকা এক গাড়ির চালক ধাক্কা মারলো কর্তব্যরত ট্রাফিক পুলিশকে
- दुर्गापुर में “विश्व खेल दिवस” के अवसर पर भव्य बाइक रैली, खेलों में युवाओं को प्रोत्साहित करने का मंत्री ने दिया संदेश
- দুর্গাপুরে ” বিশ্ব ক্রীড়া দিবস” উপলক্ষে বর্ণাঢ্য বাইক র্যালি, খেলাধুলায় যুব সমাজকে উৎসাহের বার্তা মন্ত্রীর
- त्रिपक्षीय समझौते का पालन नहीं करने का आरोप काम बंद कर सालानपुर में निजी कारखाने के कर्मचारियों का विरोध
- ত্রিপাক্ষিক চুক্তি না মানার অভিযোগ কাজ বন্ধ করে সালানপুরে বেসরকারি কারখানায় কর্মী বিক্ষোভ


