Asansol : इंजीनियरिंग छात्रा की मौत पर उबाल, आदिवासियों ने घेरा थाना
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: Asansol : इंजीनियरिंग छात्रा की मौत से आदिवासी समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है। वह लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की छानबीन कर जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। आदिवासियों ने आज हीरापुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मृतका के पिता लक्ष्मी नारायण हांसदा मिठानी हाई स्कूल के शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री आसनसोल इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा थी। वह 27 मार्च के बाद से ही लापता थी। उसके गुमशुदगी की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। वह चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिले।











गौरतलब है कि हीरापुर थाना अंतर्गत न्यूटाउन 12 नंबर इलाके में कल देर शाम एक छात्रा का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई मृतक की पहचान कोयल हांसदा के रूप में हुई है । वह इंजीनियरिंग की छात्रा थी। वह छोटादिघारी के पास स्थित धूलामाखा गांव की निवासी थी।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा लापता थी उसकी गुमशुदगी की शिकायत हीरापुर थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी आज देर शाम 12 नंबर इलाके में उसका क्षत-विक्षत शव पाया गया । पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है शव को फिलहाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


