Jamuria : मेयर ने किया पानी टंकी का उद्घाटन
बंगाल मिरर, जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आज जामुड़िया के एक नंबर बोरो के पीछे एक पानी टंकी का उद्घाटन किया जामुड़िया के दामोदरपुर इलाके में स्थित इस टंकी से अब जमुरिया के 13 वार्ड में टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति करने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा














इस बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि जामुड़िया के 13 वार्डों में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन यह पानी पी एच ई का पानी होता है जिससे पानी की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाती ऐसे में यहां के बोरो चेयरमैन एम एम आई सी कथा सभी वार्डों के पार्षदों ने उन से अनुरोध किया कि अगर वह इस टंकी के जरिए टैंकरों में पानी उपलब्ध करा सके तो सही समय पर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा इसीलिए आज इस ओवरहेड टैंक का उद्घाटन किया गया
उन्होंने कहा कि अभी पाइपलाइन बिछाया नहीं गया है लेकिन यह कोशिश है कि गर्मी का मौसम आने से पहले ही सभी क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाए ताकि इस वाटर हेड टैंक के जरिए लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति हो सके । इस मौके पर डिप्टी मेयर वसीम उल हक एम एम आई सी सुब्रतो अधिकारी जमुरिया बोरो एक चेयरमैन शेख शानदार तथा जामुड़ियाबोरो के सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे
- आसनसोल के बंगाल होम्योपैथी कॉलेज में हरित क्षेत्र की कटाई पर समाजसेवियों का विरोध 42 कीमती पेड़ों की कटाई को लेकर थाना और वन विभाग में शिकायत
- Auto Draft
- कोयला खनन कंपनी सीएमएटी के कर्मी की मौत, शव के साथ प्रदर्शन
- মুখ্যমন্ত্রীর ‘জিরো টলারেন্স’ নীতিকে কার্যত বুড়ো আঙুল কল্যাণেশ্বরীতে রমরমিয়ে চলছে বেআইনি পাথর তোলা ও পাচার , বেহাল রাস্তা নিয়ে ক্ষোভ স্থানীয়দের
- আসানসোলে জেলাশাসকের কার্যালয়ে পশ্চিম বর্ধমানের ১৯ নং জাতীয় সড়ক নিয়ে বৈঠক একাধিক বিষয় নিয়ে আলোচনা


