Durgapur : परित्यक्त कुआं में नर कंकाल मिलने से सनसनी
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर – फरीदपुर ब्लॉक के लाउदोहा ग्राम पंचायत के कुलबुनी-महेशपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक परित्यक्त कुआं से एक नर कंकाल बरामद किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कंकाल आबादीवाले इलाके से काफी दूर कुआं से बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।














स्थानीय लोगों ने सबसे पहले कंकाल को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कंकाल को कुआं से बरामद किया गया। सर पर बाल देखकर स्थानीय लोगों का मानना है कि कंकाल किसी वयस्क महिला का है। लाउदोहा थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कुआं से नरकंकाल बरामद होने से इलाके में हड़कंपमच गया। लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
- जर्मनी में भारत का परचम, अभिनव साव और संभवी ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, जीता गोल्ड
- Asansol DAV छात्र का शव माईथन डैम से बरामद
- Asansol : DAV छात्र की Maithon में डूबने से लापता होने की खबर ? तलाश जारी
- মাইথনে বন্ধুদের সাথে স্নান করতে নেমে নিখোঁজ আসানসোলের স্কুল পড়ুয়া, খোঁজে তল্লাশি
- কাঁকসায় মর্মান্তিক পথ দুর্ঘটনা ট্রাকের চাকায় পিষ্ট হয়ে মৃত্যু অবসরপ্রাপ্ত বায়ুসেনা কর্মীর


