Durgapur : परित्यक्त कुआं में नर कंकाल मिलने से सनसनी
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर – फरीदपुर ब्लॉक के लाउदोहा ग्राम पंचायत के कुलबुनी-महेशपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक परित्यक्त कुआं से एक नर कंकाल बरामद किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कंकाल आबादीवाले इलाके से काफी दूर कुआं से बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।














स्थानीय लोगों ने सबसे पहले कंकाल को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कंकाल को कुआं से बरामद किया गया। सर पर बाल देखकर स्थानीय लोगों का मानना है कि कंकाल किसी वयस्क महिला का है। लाउदोहा थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कुआं से नरकंकाल बरामद होने से इलाके में हड़कंपमच गया। लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
- Asansol Club Election : सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
- राइफल हाथ में लेकर लगाया निशाना आसनसोल में 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री अर्जुन सिंह
- রাইফেল হাতে করলেন টার্গেট আসানসোলে দশম ইষ্ট জোন শুটিং চ্যাম্পিয়ানশিপের পুরস্কার বিতরণ অনুষ্ঠানে মন্ত্রী অর্জুন সিং
- दुर्गापुर के आवासीय परिसर में ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने समेत 12 लाख रुपये का सामान गायब
- দুর্গাপুরের আবাসনে তালা ভেঙে চুরি, নগদ ও সোনা মিলিয়ে ১২ লক্ষ টাকার সামগ্রী উধাও


