TMC जिला सचिव बनने पर युवा नेता चंकी सिंह को सम्मान
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। जिला कमेटी के अध्यक्ष पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र चक्रवर्ती को बनाया गया। जिला जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर नेताओं को दायित्व दिया गया है। इसी क्रम में आसनसोल के वार्ड नंबर 40 के तृणमूल युवा नेता चंकी सिंह को जिला सचिव का दायित्व दिया गया है। इसकी सूचना समर्थकों में मिलने से भारी खुशी देखने को मिली। चंकी सिंह ने आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।













उन्होंने बताया कि मंत्री मलय घटक और नरेंद्र चक्रवर्ती से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के आला अधिकारियों ने जिस विश्वास और भरोसे से उन्हें यह दायित्व दिया है। उस दायित्व पर खड़ा उतरेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। जिन लोगों को अभी तक राज्य सरकार की लाभदायक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। उनलोगो को दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करूंगा। वहीं दूसरी ओर चंकी सिंह के चाहने वाले तृणमूल समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ सम्मानित किया उन्हें माला पहना कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया
- Asansol : नगर निगम के पार्किंग स्थलों, संपत्तियों के आवंटन में गड़बड़झाला, हो जांच : दुर्गेश
- সুরক্ষা ও বকেয়ার দাবিতে সালানপুরে বেসরকারি কারখানায় বিক্ষোভ বৃহত্তর আন্দোলনের হুঁশিয়ারি
- কুলটি ট্রাফিক গার্ডের অভিযান হেলমেটবিহীন বাইক চালকদের বিরুদ্ধে ব্যবস্থা
- দুর্গাপুরেও তৃণমূলের কার্যালয়ে বুলডোজার ডিএসপির উচ্ছেদ অভিযান ঘিরে চাঞ্চল্য
- ২০২৬ র মাধ্যমিক ও উচ্চ মাধ্যমিকে পশ্চিম বর্ধমানের চার কৃতিকে সম্বর্ধনা এবিটিএর


