Andal में बंदूक की नोंक पर हार्डवेयर दुकान से लाखों लेकर अपराधी फरार
बंगाल मिरर, अंडाल :अंडाल थाना क्षेत्र के दक्षिणखंड बाजार स्थित यूको बैंक के सामने हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की दोपहर नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर बंदूक के नोक पर दुकान मालिक से सात लाख लूटकर फरार हो गए। दुकान के मालिक ने अंडाल थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद अंडाल थाना प्रभारी शांतनु अधिकारी दुकान मालिक को साथ लेकर उसके दुकान गए एवं मालिक से घटना की हर एक पहलू को गंभीरता से समझा।









दुकान के मालिक छोटू आंकुरिया ने बताया उन्हें एक पार्टी को सात लाख रुपया पेमेंट करना था। दोपहर करीब 3.30 बजे वह दुकान में अकेले बैठकर उसी पैसे की गिनती कर रहा था। तेज गर्मी होने के कारण बाजार में सन्नाटा था। उसी वक्त दो नकाबपोश अपराधी अचानक से दुकान में घुस गए। जिसमें से एक अपराधी ने उसके सर पर बंदूक तान दी, दूसरा अपराधी उसके सामने ही बंदूक में गोलियां भर रहा था। उसने कहा जान बचना चाहते हो तो सारे पैसे हमारे हवाले कर दो। डर के कारण उसने अपने दोनों हाथ खड़े कर लिए तभी अपराधी सारे पैसे लेकर फरार हो गए।




- Asansol स्वच्छता संबंधी समस्याओं के लिए नगर निगम ने जारी की बोरोवार सैनिटरी इंस्पेक्टरों की सूची
- चुनाव में करारी हार के बाद आत्ममंथन में आसनसोल के तृणमूल नेता ‘पहली कक्षा से फिर शुरू करना होगा’
- নির্বাচনে ভরাডুবির পরে আত্মসমালোচনায় আসানসোলের তৃণমূল নেতা ‘প্রথম শ্রেণি থেকে ফের শুরু করতে হবে’
- कुल्टी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा वाहन के पीछे बाइक की जोरदार टक्कर, चालक की मौत
- কুলটিতে জাতীয় সড়কে পথ দুর্ঘটনা গাড়ির পেছনে বাইকের ধাক্কা, মৃত চালক


