Chittaranjan : मानवता को शर्मसार करने की घटना, 3 बेटियों के यौन शोषण में पिता गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह : चित्तरंजन में मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां पिता पर अपनी ही तीन बेटियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। स्थानीय समाजसेवी के पहले पर पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पीड़ितों में तीन में दो नाबालिग है। जिन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने होम में भेज दिया है।













बताया जाता है कि आरोपी चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में ग्रुप डी कर्मी है। 2016 में पत्नी के निधन के बाद वह तीन बेटियों के साथ रहता था। इसके बाद से ही उसने अपनी ही बेटियों पर अत्याचार शुरू कर दिया। जुल्म की इंतहा पार होने के बाद बेटियां पुलिस के पास गुहार लगाने गई थी। तब पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि पुलिस ने छानबीन की थी।
कुछ साल बाद आरोपी ने एक और शादी की। उसकी दूसरी पत्नी गांव में रहती थी। उसके बाद भी वह बेटियों पर जुल्म ढाता रहा। मानवता को शर्मसार करनेवाली इस घटना की जानकारी जब स्थानीय समासेविका को हुई। तो उन्होंने मामले में हस्तक्षेप कर पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद कल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में डीसीपी अभिषेक मोदी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में भादवि की धारा 323, 354 बी, पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- आसनसोल जिला अस्पताल में बच्चों के लिए “पोषण पुनर्वास केंद्र” शुरू, उद्घाटन किया नगर एवं शहरी विकास मंत्री ने
- আসানসোল জেলা হাসপাতালে শিশুদের জন্য ” পুষ্টি পুনর্বাসন কেন্দ্র ” উদ্বোধনে পুর ও নগরোন্নয়ন মন্ত্রী
- आवाज़ का नमूना देने के मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा पाल का तंज, कहा – “कोई भी कानून से ऊपर नहीं”
- কন্ঠস্বরের নমুনা দেওয়া নিয়ে অভিষেক বন্দোপাধ্যায়কে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের “কেউ আইনের উর্ধ্বে নয়”
- आसनसोल के सामाजिक संगठन “योर ऑर्गेनाइजेशन” की पहल सालानपुर में बारिश से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए छाता और रेनकोट वितरण


