रमजान माह के अंतिम दिन वार्ड 47 में इफ्तार पार्टी
बंगाल मिरर, आसनसोल : मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान माह के अंतिम दिन में वार्ड नंबर 47 में बोरो चेयरमैन एवं वहां के पार्षद राजेश तिवारी के नेतृत्व में डीएवी स्कूल के पास संध्या जाति,धर्म के ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश करते हुए हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों को लेकर दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें घोषित डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एवं वसीमूल हक मेयर परिषद के सदस्य गुरुदास चटर्जी पूर्व पार्षद सैफुद्दीन अंसारी प्रवाल बोस तथा बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया।सब ने एकसाथ मिलकर रोजा खोला तथा इफ्तार किया ।














इस अवसर पर राजेश तिवारी ने कहा कि यही आसनसोल तथा पूरे पश्चिम बंगाल की धरोहर है। यहां हर एक इंसान एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुलकर मनाते हैं। इनका दावा था कि सिटी ऑफ ब्रदरहुड की इस परंपरा को कोई नहीं तोड़ सकता। अभिजीत घटक ने कहा कि हमलोग हमेशा ईद और दुर्गा पूजा पर्व हिंदू– मुसलमान एक साथ कंधे से कंधा मिलकर मनाते हैं। हमारे बीच कोई विभाजन नहीं है और आने वाले दिनों में कोई भी पार्टी हमारे बीच विभाजन नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि काजी नजरूल के अनुसार एक डाली में दो फूल है, जो एक साथ हिंदू -मुस्लिम हैं।
- Asansol Uttar Results Update : BJP 4186 वोट से आगे
- Pandaveswar Election Results Update : Jitendra Tiwari 2042 वोट से आगे
- Barabani Election Results Update : प्रथम राउंड में भाजपा के अरिजीत रॉय आगे
- Jamuria Election Result Update भाजपा के डॉ. बिजन मुखर्जी की बड़ी बढ़त, हरेराम सिंह पिछड़े
- Durgapur Paschim ElectionResults Update : भाजपा के लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई की बड़ी बढ़त, टीएमसी के कबि दत्ता पीछे

