Burnpur : इंटक क्रिकेट चैलेंज ट्रॉफी एसएमएस बनी चैंपियन
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : इंटक से संबद्ध आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन की ओर से बर्नपुर क्रिकेट मैदान में इंटक क्रिकेट चैलेंज ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार को खेला गया, जिसमें आईएसपी की एसएमएस की टीम ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच के आरंभ होने से पहले आईएसपी के ईडी (एमएम) राजीव कुमार सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जबकि मैच में मुख्य अतिथि आइसपी के डीआईसी बीपी सिंह मौजूद थे। इस दौरान फाइनल मैच आईएसपी के एसएमएस और सीआईएसएफ के मध्य हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआईएसएफ की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 40 रन बनाया, जबकि जबाब में उतरी एसएमएस की टीम ने 2 विकेट खोकर 46 रन बनाकर 8 विकेट से मैच को जीत लिया।














इस दौरान मुख्य अतिथि डीआईसी बीपी सिंह ने विजेता और इडी राजीव कुमार ने उप विजेता और इडी पवन कुमार में ऑपरेशन गैरेज को फेयर प्ले का शील्ड देकर पुरुस्कृत किया। इस दौरान डीआईसी श्री सिंह ने कहा कि दोनों टीम ने बेहतर खेल कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके आयोजक इंटक की टीम ने अच्छा आयोजन किया। इस दौरान डॉ. एके झा, सीजीएम प्रभारी राम कृष्णन, सीजीएम इंचार्ज सर्विसेस यूपी सिंह, सीजीएम सुस्मिता राय, जीएम गौतम बनर्जी, डॉ मनीष झा, डॉ जितेंद्र पाण्डे, कमलेन्दु मिश्रा,
बिजय सिंह, सोनू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, बलबीर सिंह, सहित अन्य मौजूद थे। मालूम हो कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आईएसपी के 16 विभाग की टीम हिस्सा लिया था।
- Pachim Bardhaman रिकॉर्ड 90% से अधिक वोटिंग, DCRC में EVM जमा, 85 प्रत्याशियों की किस्मत कैद
- পশ্চিম বর্ধমান জেলার নয় বিধানসভায় ভোট পড়লো ৯০ শতাংশেরও বেশি
- দুর্গাপুরে চাঞ্চল্য বুথে গিয়ে হতবাক বৃদ্ধা ভোট হয়ে গেছে, জেনে ফিরতে হল খালি হাতে
- Paschim Bardhaman Record Poll : 86.97% शाम 5 बजे तक, क्या होगा 90 पार ?
- দুর্গাপুরে তৃণমূল ও বিজেপি কর্মীদের মধ্যে বচসা ও সংঘর্ষ প্রতিবাদে ধর্ণায় পদ্ম প্রার্থী

