ASANSOLDURGAPUR

बागेश्वर बाबा की टिप्पणी के विरोध में दुर्गापुर थाने में एफआईआर और कांग्रेस का प्रदर्शन

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* धीरेन्द्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा की दुर्गापूजा और बंगालियों की संस्कृति के विरोध में की गई टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने दुर्गापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही कांग्रेस की ओर से थाने में विरोध प्रदर्शन भी किया गया।दुर्गापूजा में मांसाहारी भोजन को लेकर प्रतिबंध और बंगाल तथा बंगाली समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ कई संगठनों और प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया है।आरोप है कि हाल के दिनों में धीरेन्द्र शास्त्री ने बंगाल और समस्त बंगाली समुदाय को ‘पाखंडी’ कहकर अपमानजनक टिप्पणी की है।

इसी टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में गुरुवार को दुर्गापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।इस संबंध में जिला अध्यक्ष ने कहा, “हम उक्त बाबा द्वारा बंगाल और बंगालियों के अपमान के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। हमारे साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग भी उपस्थित थे। उक्त बाबा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *