TMC वार्ड 41 द्वारा की गई राहगीरों की सेवा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड अंतर्गत मुर्गासोल मोड़ पर आज तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए लोगों को पानी और अब बताशे प्रदान किए गए इस मौके पर 41 नंबर वार्ड पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, युवा नेता संजोग सिंह आदि उपस्थित थे इसके साथ ही इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता भी यहां मौजूद रहे जिन्होंने राहगीरों को पानी पिलाया और बताशा दिए









इस बारे में गुरदास चटर्जी ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता 41 नंबर वार्ड में लोगों को पानी पिला रहे हैं ताकि उनको थोड़ी देर के लिए ही सही राहत मिल सके उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा और 41 नंबर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर अगले कई दिनों तक इस तरह से लोगों की सेवा की जाएगी




- बीच जंगल से चार कंकाल बरामद, कांकसा में मचा हड़कंप
- মাঝ জঙ্গলে চারটি কঙ্কাল উদ্ধার, কাঁকসায় চাঞ্চল্য
- Asansol के 10 नेताओं को मिली BJP प्रदेश कार्यसमिति में जगह
- आसनसोल थाने में बागेश्वर बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दुर्गापूजा और बंगाली संस्कृति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
- আসানসোল থানায় বাগেশ্বর বাবার এফআইআর করতে অভিযোগ দুর্গাপূজো ও বাঙালি সংস্কৃতি নিয়ে আপত্তিকর মন্তব্যের প্রতিবাদে বিক্ষোভ কংগ্রেসের

