कुल्टी में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिनीबस की टक्कर से बाइक चालक की मौत
*बंगाल मिरर, कुल्टी व आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* मिनीबस की टक्कर से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। रविवार शाम यह घटना आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी क्षेत्र के 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के कोलकाता जाने वाले लेन में मेलेकौला रेलवे ब्रिज के पास हुई। मृत मोटरसाइकिल चालक का नाम राम रतन शर्मा (45) था। वह आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के पांचगछिया दुर्गा मंदिर इलाके के निवासी थे। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम राम रतन शर्मा मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी समय चित्तरंजन-आसनसोल रूट की एक मिनीबस ने कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी के मेलेकौला रेलवे ब्रिज के पास 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के कोलकाता जाने वाले लेन में नियंत्रण खो दिया और राम रतन शर्मा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।













टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना मिलने के बाद चौरंगी फांड़ी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल बाइक चालक को तत्काल एंबुलेंस से आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृत मोटरसाइकिल चालक का नाम राम रतन शर्मा (45) है। वह आसनसोल के पांचगछिया दुर्गा मंदिर इलाके के निवासी थे। दुर्घटना में शामिल मिनीबस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

