स्व. रामलखन यादव को 12 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
बंगाल मिरर, आसनसोल : शुक्रवार कोआसनसोल के समाजसेवी एवं व्यवसायी रामलखन यादव की 12 वीं पुण्यतिथि पर राधानगर रोड स्थित साक्षी विला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां महिला उद्यमी एवं दिवंगत यादव की पत्नी सुधा देवी, युवा व्यवसायी सिद्धार्थ यादव और साक्षी यादव समेत अन्य ने माल्यदान किया।














सुधा देवी ने कहा कि मेरे पति समेत तीन लोगों को दो जून 2011 को दिनदहाड़े कोर्ट मोड़ के पास हमारे निर्माणाधीन भवन में अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया था। इस घटना के 12 साल बाद भी मुझे इंसाफ नहीं मिला है। कब तक मैं अपने पति के हत्यारों के सजा के लिए इंतजार करूंगी। 12 साल हो गए तिहरा हत्याकांड का।
उन्होंने कहा कि शूटरों को बुलाने वाला कौन है, और घर का भेदी कौन है, और मर्डर कराने वाला कौन है ,यह सभी जानते हैं फिर भी मुझे इंसाफ नहीं मिला।
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


