शांति देवी क्रिकेट एकेडमी द्वारा फिटनेस कैंप का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के धादका स्थित एनसी लाहिड़ी स्कूल मैदान में शांति देवी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रशिक्षु खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय फिटनेस कैंप का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इसमें झारखंड से कोच महादेव सिंह बच्चों को फिट रहने के गुर सिखाया।














चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस तरह के क्रिकेट एकेडमी से यहां के बच्चों को क्रिकेट के गुर सीखने में सुविधा हो रही है। खेल में स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्हें फिटनेस का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि आगे चलकर वह बड़े खिलाड़ी बन सकें। इस पर शांति देवी क्रिकेट एकेडमी के बालगोविंद मुकीम, संजय गुप्ता, मुख्य कोच श्यामनंदन प्रसाद, कोच संदीप दास, हिमांशु मुकीम, असलम परवेज आदि उपस्थित थे।
- Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश


