Kolkata : हाजरा पार्क दुर्गोत्सव ने खुटी पूजा के साथ की दुर्गापूजा के तैयारियों की शुरुआत
बंगाल मिरर, कोलकाता, 28 जून, 2023: ( Kolkata News In Hindi ) दक्षिण कोलकाता के हाजरा पार्क दुर्गोत्सव ने जतिन दास पार्क (हाजरा क्रॉसिंग) के पास आयोजित होनेवाले दुर्गापूजा के लिए इस वर्ष बुधवार को उल्टा रथ की यात्रा के शुभ मौके पर खुटी पूजा करने के साथ की दुर्गापूजा के तैयारियों की शुरुआत की। हाजरा पार्क दुर्गोत्सव शहर में अपने नए यूनिक थीम और मंडप की सजावट की शैली के लिए शहर की आकर्षक पूजाओं में अपना अहम स्थान रखता है। यह पूजा कमेटी विशेष रूप से अपने पंडालों की अनूठी शैली के साथ पूरे वर्ष किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से जानी जाती है।











बुधवार को खुटी पूजा के पावन मौके पर समाज की विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों में श्री सोभन देव चट्टोपाध्याय (कृषि मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार) और श्री सायन देब चटर्जी (हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति के संयुक्त सचिव) के साथ कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं। बुधवार को जहां पूरे शहर के लोग उल्टारथ के शुभ दिन में व्यस्त थे। वहीं इस शुभ घड़ी में हाजरा पार्क दुर्गोत्सव में ढाक वादन के साथ प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति के बीच खुटी पूजा कर दुर्गा पूजा के तैयारियों की शुरुआत हुई। इस वर्ष हाजरा पार्क दुर्गोत्सव में 81वें वर्ष में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।


पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सायन देब चटर्जी (हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति के संयुक्त सचिव) ने कहा, गत वर्ष “80वें वर्ष में अपनी थीम “तांडव” के लिए हमें कई पुरस्कार मिले, इस आपार सफलता के बाद इस वर्ष भी हाजरा पार्क दुर्गोत्सव की पूरी टीम पूरे जोश और उमंग के साथ पूरी तरह से तैयार है। शहर में हर तरफ थीम पूजा के बीच, हमारे आयोजन की लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि लोग इस साल भी हमारे सदस्यों की यूनिक सोच और मेहनत से निर्मित थीम पूजा के आयोजन की सराहना करेंगे। इस वर्ष लोग अपने पूरे परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ हमारे पूजा के आयोजन में आएं , इसके लिए सभी को अभी से कमेटी के सदस्यों की तरफ से आमंत्रित किया जाता है।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


