आसनसोल में दुर्गापूजा मेला लगाने को लेकर गोली चलाने का आरोप, तृणमूल नेता के करीबी समेत 7 गिरफ्तार
*बंगाल मिरर, एस सिंह,आसनसोल, * आसनसोल के धेमोमेन कोलियरी में दुर्गापूजा का मेला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात इन सातों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में तृणमूल नेता रोहित दुनियार के करीबी बताए जाने वाले विनोद साव भी शामिल हैं। गुरुवार को सभी सात आरोपियों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात मेला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद धेमोमेन में आठ से नौ राउंड गोली चलाने का आरोप है। आरोप है कि एक भाजपा नेता को निशाना बनाकर ये गोलियां चलाई गईं।













घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई।इस घटना को लेकर आसनसोल दक्षिण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गोली चलाने की घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में और कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और गोली चलाने में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।इस संबंध में आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणब कुमार ने कहा कि मंगलवार रात की घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रिमांड अवधि में पुलिस इन्हें बिहार के मुंगेर और लखीसराय ले जाएगी जहां पर इस मामले में नामजद फरार आरोपी रोहित नोनिया संजय नोनिया और सुजीत सिंह के छिपे होने की खबर पुलिस को है और घटना में प्रयुक्त बंदूक और रिवॉल्वर भी पुलिस जब्त करेगी इस मामले में अभी भी धर्मेंद्र मंडल गौतम मंडल पंकज मंडल चारु पासी अमरजीत नोनिया प्रभु नोनिया प्रीतम नोनिया गोबर्धन नोनिया को पुलिस की तलाश है सभी अपने गृह राज्य झारखंड अथवा बिहार भाग गए हैं। 5 नंबर dhwara धीमोमैन निवासी पवन मंडल की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि

