Joydeb Mondal पर शिकंजा कसने की तैयारी ? गोलीकांड के 4 आरोपी CID रिमांड में
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर थानांतर्गत चंद्रचूड़ मोड़ के पास दिन दहाड़े गोलीकांड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार जयदेव मंडल के चार गुर्गों को सीआईडी ने रिमांड पर ले लिया है। आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस ने अभिषेक मुखर्जी, टिंकू कुमार प्रसाद, पंकज कुमार सिंह और कुलदीप कुमार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को चारों को आसनसोल कोर्ट में पेश किया। यहां से चारों को सीआइडी हिरासत में लेकर दुर्गापुर चली गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिनेश गोराई द्वारा जयदेव मंडल समेत अन्य के खिलाफ दर्ज कराई, मामले की जांच सीआइडी को सौंप दी गई है। हालांकि दिनेश गोराई और अन्य के खिलाफ जो मामला है। उसकी जांच पुलिस की खुफिया विभाग ( डीडी ) ही कर रही है।














गौरतलब है कि भू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर बीते 30 अक्टूबर को गोलीबारी हुई थी। एक होटल में खाना लेने आये दिनेश गोराई के वाहन पर कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाई थी। हालांकि गोली कार पर लगी। जिसके बाद दिनेश ने जयदेव समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिनेश गोराई के खिलाफ भी प्राथमिकी हुई। इसके बाद मामले की जांच डीडी को सौंप दी गई। अब एक मामला सीआईडी के हाथ में चला गया ।
- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের হোস্টেল রুম থেকে ভিন রাজ্যের ডাক্তারি পড়ুয়ার ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, চাঞ্চল্য
- Durgapur Medical Student Death : हॉस्टल से सीतामढ़ी के छात्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- आसनसोल में युवा कल्याण एवं खेल विभाग की ओर से राखी बंधन उत्सव का आयोजन, दिया गया सामाजिक सद्भाव का संदेश
- Asansol : खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई होटल-रेस्तरां में मिली अनियमितताएं
- আসানসোলে রাখী বন্ধন উৎসবের আয়োজনে যুব কল্যান ও ক্রীড়া দপ্তর সম্প্রীতির বার্তা


