Asansol – Puri Vande Bharat पर आया बड़ा अपडेट
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol – Puri Vande Bharat पर आया बड़ा अपडेट। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का टाइम टेबल वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि आसनसोल से पूरी बंदे भारत ट्रेन चलेगी जो बांकुरा होकर जाएगी। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा था लेकिन फिलहाल रेलवे ने इस खबर को फर्जी और भ्रामक बताया है।














इस फर्जी टाइम टेबल में दिखाया गया था कि आसनसोल से सुबह 6:15 पर वंदे भारत खुलेगी और दोपहर करीब 2:00 बजे पूरी पहुंचेगी वही वापसी में यह पूरी से 2:40 में खुलकर रात 10:00 बजे करीब आसनसोल आएगी। लेकिन पूर्व रेलवे का कहना है कि ऐसी फिलहाल कोई ट्रेन चलाने की योजना नहीं है। सोशल मीडिया पर जो टाइम टेबल वायरल हो रहा है वह फर्जी है।
बंगाल मिरर के पास भी कई लोगों ने या फर्जी टाइम टेबल भेज कर इस न्यूज़ बनाने के लिए कहा था लेकिन जब इसकी जांच के लिए रेलवे अधिकारियों को भेजा गया तो उन्होंने इसकी पुष्टि कर इसे फर्जी बताया सोशल मीडिया के इस युग में यह नितांत आवश्यक हो गया है कि हम आप तक सटीक सूचना पहुंचाते रहे।
- आसनसोल में एसएफआई के महासचिव ने टुलू मंडल और संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर भाजपा और तृणमूल पर साधा निशाना
- আসানসোলে এসএফআই সাধারণ সম্পাদক টুলু মণ্ডল ও সন্ত্রাসবাদী গ্রেফতারের ঘটনায় বিজেপি ও তৃণমূলকে নিশানা
- आसनसोल जिला अस्पताल में राज्य सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ की कोर कमेटी का आधिकारिक गठन
- আসানসোল জেলা হাসপাতালে রাজ্য সরকারি কর্মচারী কল্যান সংঘের কোর কমিটির আত্মপ্রকাশ
- डीवीसी के राख से लदे ट्रक से उड़ रही राख नियामतपुर-चित्तरंजन सड़क को धूल से ढक रही


