आसनसोल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा मिलन समारोह का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा आसनसोल क्लब में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान आसनसोल क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ बिस्वाल समेत अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन मुकेश तोदी ने कहा कि वर्ष भर में व्यापारी कारोबार में व्यस्त रहते हैं। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ ही एक-दूसरे से विचारों का आदान प्रदान करना है। शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों व्यापारी और उनके परिजन आयोजन में शामिल हुए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।














इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कनक दां, सचिव सोमनाथ ठाकुर, कोषाध्यक्ष पार्थ सरकार, सुरजीत सिंह मक्कड़, वीजा सिन्हा, सत्यनारायण संघई, अमित बनर्जी, देवाशीष सेनगुप्ता, दलजीत सिंह, अशोक मिश्रा, दिलीप मसकरा, श्रीकांत गुप्ता, विमान साहा, अशोक गोराई, विजय अग्रवाल, अजय मसकरा आदि मौजूद थे।
- Asansol Club Election : सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
- राइफल हाथ में लेकर लगाया निशाना आसनसोल में 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री अर्जुन सिंह
- রাইফেল হাতে করলেন টার্গেট আসানসোলে দশম ইষ্ট জোন শুটিং চ্যাম্পিয়ানশিপের পুরস্কার বিতরণ অনুষ্ঠানে মন্ত্রী অর্জুন সিং
- दुर्गापुर के आवासीय परिसर में ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने समेत 12 लाख रुपये का सामान गायब
- দুর্গাপুরের আবাসনে তালা ভেঙে চুরি, নগদ ও সোনা মিলিয়ে ১২ লক্ষ টাকার সামগ্রী উধাও


