Hit and Run Law का विरोध, गहरा सकता है संकट
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून को सख्त किये जाने के विरोध में देश के कई राज्यों में आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन की आंच शिल्पांचल में भी पहुंच गई है। मंगलवार को आइएनटीटीयूसी ब्लाक अध्यक्ष राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में परिवहन कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया । वहीं दुर्गापुर के राजबांध में ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण डिपो से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति ठप होने का खतरा है। वहीं अन्य राज्यों से सब्जी एवं अन्य सामग्री का आवागमन प्रभावित हो सकता है। वहीं बस और मिनी बस कर्मी भी आन्दोलन की तैयारी में है














राजू अहलूवालिया ने कहा कि हिट एंड रन कानून में केन्द्र सरकार ने सजा का सख्त प्रावधान कर दिया। इस कानून के तहत कोई हादसा होने पर चालक अगर भाग जाता या सूचना नहीं देता है तो उसको 10 साल तक की जेल और सात लाख रुपए जुर्माना देना पड़ सकता है। जबकि पहले गैर इरादतन हत्या या लापरवाही से मौत की धारा 304 ए के तहत अधिकतम दो साल की सजा होती थी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियां अपना रही है । जिस तरह से यह नया कानून बनाया गया है। वह परिवहन कर्मियों के खिलाफ है। वह कभी भी इस कानून को नहीं मानेंगे। शीघ्र ही इसके विरोध में शिल्पांचल में भी बड़े पैमाने पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मुआवजे की मांग को लेकर आसनसोल में थाने के सामने परिवार का प्रदर्शन
- बर्नपुर में नगर एवं शहरी विकास मंत्री के नाम पर “अग्नि कप” का आयोजन फुटबॉल को किक मारकर किया उद्घाटन
- পথ দুর্ঘটনায় যুবকের মৃত্যু ক্ষতিপূরণের দাবিতে আসানসোলে থানায় বিক্ষোভ পরিবারের সদস্যদের
- বার্নপুরে পুর ও নগরোন্নয়ন মন্ত্রীর নামে ” অগ্নি কাপ ” ফুটবলে কিক মেরে করলেন উদ্বোধন
- रानीगंज में तारातला दुर्घटना में मृत श्रमिक के घर पहुंचे विधायक, सरकारी सहायता, सहयोग और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दिलाने का दिया आश्वासन।


