RANIGANJ-JAMURIA

CISF की छापेमारी 200 टन अवैध कोयला जब्त, हड़कंप, कोयला चोरों का हंगामा

मामले को दबाने के लिए बना डाली कोलकाता पुलिस की मनगढ़ंत कहानी

बंगाल मिरर, जामुड़िया::CISF का छापा, कोयला चोरों का हंगामा, 14 ट्रकों और 200 टन कोयला जब्त कर पुलिस को सौंपा। जामुड़िया के चुरुलिया में एक निजी कारखाने में चोरी का कोयला जमा होने की सूचना पाकर छापेमारी  करने पहुंची CISF को विरोध का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला‌। वहीं कारखाना द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाकर कुछ दलालों के माध्यम से मामले को दबाने का प्रयास किया गया है। लेकिन सीआईएसएफ श्रीपुर कैंप प्रभारी पिन्टू कर्मकार द्वारा 14 ट्रकों के नंबर सहित 200 टन कोयला जब्ती की सूची चुरुलियाफांड़ी को सौंप दी गई।

सीआईएसएफ द्वारा पुलिस को दिये गये पत्र में लिखा गया है कि कल रात गश्ती के दौरान दो ट्रैक्टरों पर कोयला जाते हुए देख पेट्रोलिंग टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो यह गाड़ीचुरुलिया में कोयला डिपो में पहुंची। जहां करीब 200 टन कोयला जमा था। वह लोग दावा कर रहे थे कि कोयला झारखंड से खरीदा गया है। लेकिन डी फार्म समेत अन्य अवैध वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाये। जिसके बाद कोयला और वाहनों को जब्त कर पुलिस को सूची दे दी गई है।

वहीं मां तारा एंटरप्राइज का दावा है कि वह लोग ब्लैक स्टोन और क्रसर के कार्य करते है l कंपनी के अधिवक्ता ने आरोप लगाया की शुक्रवार की रात 11:00 के बाद सिविल ड्रेस में दो लोग आए और में गेट का ताला तोड़कर जोर जबरदस्ती अंदर घुस गए l वे लोग खुद को कोलकाता पुलिस के अधिकारी बता रहे थे और कर्मचारियों से 5 लाख का मांग कर रहे थे l कर्मचारियों ने इसकी सूचना मुंशी को दी, मुंशी ने जब उन लोगों से पूछा तो उन्होंने साफ कहा 5 लाख रूपये दो अन्यथा सारे चीज सीज किए जाएंगे । जब इन लोगों ने पैसे नहीं दिए तो कोलकाता से आये अधिकारियों ने सीआईएसएफ के जवानों को बुला लिया ।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *